LPG Gas Cylinder Price : जैसा कि आप सभी लोगों को पता ही होगा कि शुरुआती महीने की पहली तारीख को कई बड़ी नियमों में बदलाव किया जाता है। इन्हीं नियमों में से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बहुत ही बड़ा बदलाव किया गया है। ऐसे में अगर आप भी आज एलपीजी गैस सिलेंडर लेने का प्लान बना रहे हैं तो आप सभी लोगों को बता दें कि आज 1 अप्रैल 2025 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। वहीं नए रेट के मुताबिक 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 45 रुपए की भारी गिरावट देखने को मिले हैं।
वही आज दिल्ली से कोलकाता तक कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिले हैं। हालांकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया है। यानी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 1 अगस्त 2024 से ही स्थिर है।
LPG Gas Cylinder Price : जानिए देश के इन शहरों में कितने रुपए सस्ते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर
- आपको बता दें कि इंडियन ऑयल द्वारा जारी लेटेस्ट प्राइस के मुताबिक दिल्ली में आज यानी 1 अप्रैल से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर में 41 रुपए की भारी गिरावट देखने को मिले हैं। 41 रुपए की भारी गिरावट के साथी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1762 हो गया है। वही पहले मार्च महीने में या कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1803 थे।
- पटना में यह कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 2031 रुपए है
- कोलकाता में यही कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर मार्च में 1913 का था। वही आज 44.50 रुपए सस्ता होकर 1868.50 रुपए हो गए हैं।
- मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत अब 1755.50 से घटकर 1713.50 रुपए पर आ गए हैं।
LPG Gas Cylinder Price : घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत है स्थिर
आपको बता दें कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिले हैं। यानी 1 अगस्त के रेट से ही दिल्ली में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर मिल रहा है। बता दें कि आज 1 अप्रैल 2025 को भी यह दिल्ली में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए में बिक रहा है। वही लखनऊ में 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 840.50 रुपए का है
और 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1918 रुपए का है। वहीं कोलकाता में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 829 है। वही मुंबई में 802.50 और चेन्नई में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 818.50 है।